बिहार में नई सरकार पर तेजस्वी यादव का तंज: ‘Elected को हटाकर Selected CM बने सम्राट चौधरी’

पटना

बिहार में भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के साथ ही सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। बुधवार को सम्राट चौधरी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जिससे पहली बार बिहार में भाजपा के पास मुख्यमंत्री की कुर्सी आई। वहीं, मंत्रिमंडल में जदयू कोटे से वरिष्ठ नेता विजय चौधरी और विजेंद्र यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

नई सरकार के गठन के तुरंत बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के जरिए तीखा तंज कसा। उन्होंने लिखा कि सम्राट चौधरी को “Elected मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गद्दी से हटाने की प्रतिज्ञा पूरी करने” पर बधाई, साथ ही “Selected मुख्यमंत्री बनने” पर शुभकामनाएं।

तेजस्वी यादव ने अपने बयान में बिहार की स्थिति को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 21 वर्षों के एनडीए शासन के बावजूद नीति आयोग के अधिकांश मानकों, सतत विकास सूचकांकों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था, रोजगार, निवेश, गरीबी और पलायन जैसे अहम क्षेत्रों में बिहार राष्ट्रीय औसत से पीछे है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि नए मुख्यमंत्री राज्य के विकास, शांति और समग्र सुधार के लिए संकल्पित होकर काम करेंगे और “बाहरी दबाव” के आगे बिहारियों के स्वाभिमान से समझौता नहीं करेंगे।

तेजस्वी के इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में बयानबाजी और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। नई सरकार के गठन के साथ ही सत्ता और विपक्ष के बीच टकराव का दौर भी शुरू हो गया है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल