Patna Traffic Plan Chhath Puja 2026: 1400 पुलिसकर्मी तैनात, Marine Drive बंद

पटना में छठ पूजा को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, 1400 पुलिसकर्मी संभालेंगे यातायात व्यवस्था

पटना: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा-2026 को लेकर पटना यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। छठव्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 नवंबर की दोपहर से शाम और 16 नवंबर की अहले सुबह तक शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और घाटों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए शहर के विभिन्न इलाकों में करीब 1400 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

जेपी गंगा पथ पर वाहनों की आवाजाही बंद

ट्रैफिक प्लान के अनुसार, जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर दीघा गोलंबर से दीदारगंज तक दोनों तरफ वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग पर वाहनों की पार्किंग पर भी रोक लगाई गई है।

इसके अलावा शहर की कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा और अलग-अलग मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा।

श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने की अपील

पटना यातायात पुलिस ने छठ घाटों पर जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित रास्तों का इस्तेमाल करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें, ताकि छठ महापर्व के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल