पेट्रोल भरवाकर भागे युवक के पिता पर FIR, पुलिस को दी थी धमकी

लखनऊ, उत्तर प्रदेश: राजधानी लखनऊ में पेट्रोल पंप पर 4 हजार रुपये का पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए भागने का मामला अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है। आरोपी युवक के पिता ने थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को कथित तौर पर धमकी दी। इसके बाद पुलिस ने रिटायर्ड BDO के खिलाफ भी FIR दर्ज कर ली है।

मामला गोसाईंगंज थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड BDO कमला प्रसाद श्रीवास्तव का बेटा रविवार को एक पेट्रोल पंप पर कार में करीब 4 हजार रुपये का पेट्रोल भरवाने के बाद बिना भुगतान किए फरार हो गया था।

कार पकड़ने के दौरान पेट्रोल पंप कर्मचारी घायल

बताया जा रहा है कि युवक को रोकने और उसकी कार पकड़ने की कोशिश में पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी घायल हो गया था। इसके बाद पेट्रोल पंप मैनेजर ने पुलिस से शिकायत की थी।

मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को दी धमकी

बेटे को हिरासत में लिए जाने के बाद उसी रात उसके पिता रिटायर्ड BDO कमला प्रसाद श्रीवास्तव गोसाईंगंज थाने पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से कहा कि ‘तुम सबको देख लूंगा।’

इस घटना के बाद गंगागंज चौकी प्रभारी सौरभ पांडेय ने रिटायर्ड BDO के खिलाफ भी FIR दर्ज करा दी।

बेटे के बाद पिता भी पुलिस कार्रवाई के दायरे में

पेट्रोल पंप पर बिना भुगतान किए पेट्रोल भरवाकर भागने और कर्मचारी के घायल होने के मामले के बाद अब पुलिसकर्मियों को धमकी देने का मामला भी जुड़ गया है। पुलिस दोनों मामलों में कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल