ग्रेटर नोएडा वेस्ट:
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेसिडेंशिया सोसाइटी में शनिवार शाम एक निर्माणाधीन टावर के बेसमेंट में अचानक आग लग गई। बेसमेंट में रखे कचरे और प्लास्टिक के पाइपों में आग लगने से देखते ही देखते पूरी सोसाइटी में धुआं फैल गया। धुएं के कारण सोसाइटी में रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
बेसमेंट में रखे कचरे और प्लास्टिक पाइपों में लगी आग
जानकारी के मुताबिक, सोसाइटी के एक निर्माणाधीन टावर के बेसमेंट में कचरा और प्लास्टिक के पाइप रखे हुए थे। शनिवार शाम अचानक इनमें आग लग गई। आग से उठने वाला घना धुआं सोसाइटी के अन्य हिस्सों तक फैल गया, जिससे निवासी घबरा गए।
फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
कोई जनहानि नहीं
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया और एक बड़ा हादसा टल गया।
फिलहाल इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
Author: Noida Desk
मुख्य संपादक (Editor in Chief)






