ग्रेटर नोएडा:
यमुना प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। ग्रेटर नोएडा में रीलखा गांव के पास किसानों का धरना शनिवार को 41वें दिन भी जारी रहा। किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरनास्थल पर डटे हुए हैं।
किसानों का आरोप है कि 41 दिनों से लगातार धरना देने के बावजूद यमुना प्राधिकरण का कोई अधिकारी उनकी समस्याएं सुनने के लिए धरनास्थल पर नहीं पहुंचा है। किसानों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।
सतपाल कसाना ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
धरने में मौजूद किसान नेता सतपाल कसाना ने कहा कि किसान पिछले 41 दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर सुनवाई नहीं हो रही है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक किसानों की सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाएगा, तब तक यमुना प्राधिकरण का काम नहीं चलने दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
धरने में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद
शनिवार को धरने में सतपाल कसाना, हेमराज कसाना, रामवीर सिंह, राजीव कसाना, सोनू कसाना, पंकज कसाना, उद्यम कसाना, जयवीर कसाना, प्रताप सिंह, श्याम सिंह, सरजीत कसाना, विजय कसाना, प्रेम कसाना, करण सिंह, नीरज कसाना, रवि कसाना और बलजीत समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
किसानों ने अपनी मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
Author: Noida Desk
मुख्य संपादक (Editor in Chief)






