RLJP में संगठन का विस्तार, मंसूर आलम बने बिहार प्रदेश सचिव

RLJP ने मंसूर आलम को बनाया बिहार प्रदेश सचिव
पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए मंसूर आलम को बिहार प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव महता‍ब आलम की ओर से जारी पत्र में मंसूर आलम को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पत्र में कहा गया है कि मंसूर आलम की कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। पार्टी ने उम्मीद जताई है कि वे पूरी निष्ठा, लगनशीलता और कार्यकुशलता के साथ पार्टी की विचारधारा से जुड़े साथियों को संगठित कर संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।


जारी पत्र के अनुसार, मंसूर आलम रामपुर चौरम, अरवल (बिहार) के निवासी हैं। पार्टी की ओर से उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।
पत्र की तारीख: 29 सितंबर 2026
पद: बिहार प्रदेश सचिव, RLJP
मनोनीत: मंसूर आलम

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल