कोसी महासेतु के पास पानी में दिखा विशालकाय मगरमच्छ, इलाके में मची अफरा-तफरी

जिले के सरायगढ़-भपटियाही क्षेत्र स्थित कोसी महासेतु के समीप रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पश्चिमी गाइड बांध के किनारे पानी में एक विशालकाय मगरमच्छ तैरता दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखते ही आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

Ad.
Ad.

स्थानीय ग्रामीणों ने सावधानी बरतते हुए मगरमच्छ को नियंत्रित कर पकड़ लिया और इसकी सूचना तत्काल भपटियाही थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को मगरमच्छ से उचित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी।

भपटियाही थानाध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। वन विभाग की विशेषज्ञ टीम मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू करेगी।

इसके बाद वन विभाग मगरमच्छ को किसी उपयुक्त और सुरक्षित प्राकृतिक जलस्रोत में छोड़ेगा, ताकि वन्यजीव संरक्षण और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि मगरमच्छ या किसी अन्य जंगली एवं जलीय जीव के दिखाई देने पर उसे स्वयं पकड़ने या उसके पास जाने की कोशिश न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत पुलिस या वन विभाग को सूचना दें, ताकि प्रशिक्षित टीम सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर सके।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल