आंख के ऑपरेशन के बाद लालू यादव का सफदरजंग अस्पताल में रूटीन चेकअप

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव रविवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल पहुंचे। आंख का ऑपरेशन होने के बाद उन्होंने डॉक्टरों से रूटीन चेकअप कराया। चिकित्सकों ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जांच कर जरूरी चिकित्सकीय सलाह दी।

Ad.
Ad.

 

लालू यादव लंबे समय से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। दिसंबर 2022 में सिंगापुर में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था, जिसमें उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी दान की थी। उम्र और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण उन्हें नियमित चिकित्सकीय निगरानी की आवश्यकता रहती है।

Ad.
Ad.

 

इससे पहले भी लालू प्रसाद यादव समय-समय पर दिल्ली और अन्य स्थानों पर इलाज और स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहे हैं।

चारा घोटाला से जुड़े मामलों में सजा के बाद उनकी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं और बढ़ती उम्र भी जमानत की दलीलों का अहम आधार रही थीं। हालांकि, अलग-अलग मामलों में अदालतों के आदेश और जमानत की परिस्थितियां अलग रही हैं|

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल