बाढ़ में चार लोगों की अचानक बिगड़ी तबीयत, मुंह से झाग निकलने पर पटना रेफर; जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में चार लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव की बताई जा रही है। गंभीर हालत में चारों लोगों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

Ad.
Ad.

 

बीमार लोगों की पहचान विकास, शशि, पंकज और रिशु के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चारों एक साथ बैठकर खाना-पीना कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनके मुंह से झाग निकलने लगा।

अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार, किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से उनकी तबीयत खराब होने की आशंका जताई जा रही है। हालत गंभीर होने के कारण सभी को तत्काल पटना रेफर किया गया।

Ad.
Ad.

 

ग्रामीणों की ओर से चारों के शराब पीने की बात भी सामने आई है, जिसके बाद जहरीली शराब के सेवन की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन या पुलिस की ओर से अभी तक शराब पीने या जहरीली शराब के सेवन की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

फिलहाल चारों का इलाज पटना में चल रहा है। मामले की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल