दुलारचंद हत्याकांड: अनंत सिंह को 1 दिसंबर को करना होगा सरेंडर, नीरज कुमार पर लगाए आरोप

पटना: दुलारचंद हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बड़ा बयान दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अनंत सिंह को 1 दिसंबर को सरेंडर करने का आदेश दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद अनंत सिंह मीडिया के सामने आए और कहा कि वह अदालत के आदेश का पूरी तरह पालन करेंगे।

अनंत सिंह ने साफ कहा, “मैं 1 दिसंबर को सरेंडर कर दूंगा। मुझे भरोसा है कि मुझे न्याय मिलेगा।” उन्होंने कहा कि कानून और अदालत का सम्मान करते हैं और निर्धारित तारीख पर सरेंडर करेंगे।

नीरज कुमार पर लगाए गंभीर आरोप

मीडिया से बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ जितने भी मामले दर्ज हुए हैं, उनमें नीरज कुमार की भूमिका रही है।

अनंत सिंह ने कहा, “नीरज ने ही सारे केस करवाए हैं। नीरज कुमार ने जो कहा, वही सरकार ने किया और पार्टी ने भी वही किया।”

नीतीश कुमार को लेकर क्या बोले अनंत सिंह?

अनंत सिंह ने अपने बयान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार पहले की तरह सक्रिय रहते तो ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती।

उन्होंने कहा, “नीतीश जी रहते तो कभी ऐसा नहीं होता। नीतीश कुमार के गड़बड़ाने के बाद ये सब हुआ।”

अब 1 दिसंबर पर टिकी नजरें

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब सबकी नजरें 1 दिसंबर पर टिकी हैं। अनंत सिंह के सरेंडर और दुलारचंद हत्याकांड की आगे की कानूनी कार्रवाई पर बिहार की राजनीति में भी चर्चा तेज हो गई है।

फिलहाल अनंत सिंह ने अदालत के आदेश का पालन करने और न्याय मिलने की उम्मीद जताई है।


Asian Times | पटना

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल