पटना के मरीन ड्राइव पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

राजधानी पटना में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गंगा पथ यानी मरीन ड्राइव इलाके में गश्त कर रही पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर दो युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक लोडेड पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बुद्धा कॉलोनी निवासी ऋषभ और गांधी मैदान क्षेत्र के रहने वाले शिवम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात दोनों मरीन ड्राइव के पास संदिग्ध हालत में बैठे थे। पुलिस टीम को देखते ही दोनों भागने लगे, जिसके बाद जवानों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान शिवम के पास से पिस्टल और कारतूस बरामद हुए।

थाने में पूछताछ और पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर ऋषभ का पुराना आपराधिक इतिहास सामने आया। पुलिस के मुताबिक, दो दिन पहले बुद्धा कॉलोनी इलाके में हुई मारपीट और चेन छिनतई की घटना में भी उसकी तलाश थी। ऋषभ पहले आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। वहीं, दूसरे आरोपी शिवम का भी आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस को मिला है।

Ad.
Ad.

 

पुलिस अब CCTV फुटेज और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों की मदद से दोनों की हालिया आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता की जांच कर रही है। पूछताछ के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों मरीन ड्राइव पर किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। साथ ही अवैध हथियार की सप्लाई और उनके संभावित अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल