मुंगेर पहुंची संतोष सुमन की ‘गरीब चौपाल यात्रा’, बोले- गरीबों और वंचितों की आवाज ही हमारी राजनीति का आधार

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन रविवार को अपनी ‘गरीब चौपाल यात्रा’ के तहत मुंगेर पहुंचे। यहां उन्होंने अम्बेडकर चौक पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल, बाबू वीर कुंवर सिंह और अमर शहीद रामफल मंडल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

मुंगेर के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आयोजित गरीब चौपाल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और मांगों को सीधे मंत्री के सामने रखा। डॉ. संतोष कुमार सुमन ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का भरोसा दिया।

Ad.
Ad.

 

जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. सुमन ने कहा कि ‘गरीब चौपाल यात्रा’ का उद्देश्य सत्ता और समाज के बीच की दूरी को कम करना है। उन्होंने कहा कि गरीब, वंचित, किसान, मजदूर और युवाओं की आवाज ही उनकी राजनीति का आधार है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ‘हम’ (से.) पार्टी शोषित, पीड़ित और महादलित समाज के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। उनके मुताबिक, गरीब चौपाल केवल राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि जमीनी समस्याओं को समझकर उन्हें शासन और प्रशासन तक पहुंचाने का माध्यम है।

कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण, अतरी विधायक रोमित कुमार, महादलित आयोग के सदस्य मुकेश मांझी समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल