22 साल में बनीं IAS कृष्णा जोशी अब बाढ़ की SDM, बाहुबलियों के प्रभाव वाले इलाके की संभालेंगी कमान

बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में युवा आईएएस अधिकारी कृष्णा जोशी का नाम भी शामिल है। उन्हें अब बाढ़ का अनुमंडल पदाधिकारी यानी SDM बनाया गया है।

कृष्णा जोशी की यह नई पोस्टिंग खास चर्चा में है, क्योंकि बाढ़-मोकामा का इलाका लंबे समय से बिहार की राजनीति में बाहुबल और दबंग नेताओं के प्रभाव को लेकर सुर्खियों में रहा है। महज 22 साल की उम्र में UPSC परीक्षा पास कर IAS बनने वाली कृष्णा जोशी अब इस महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्र की प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालेंगी।

राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली कृष्णा जोशी ने वर्ष 2023 में अपने पहले ही प्रयास में UPSC परीक्षा में 73वीं रैंक हासिल की थी। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से इंग्लिश लिटरेचर में स्नातक की पढ़ाई की। UPSC की तैयारी के दौरान उन्होंने पॉलिटिकल साइंस को अपना वैकल्पिक विषय चुना।

Ad.
Ad.

 

बिहार कैडर मिलने के बाद वर्ष 2025 में उनकी पहली पोस्टिंग नालंदा जिले में सहायक कलेक्टर के तौर पर हुई थी। अब उन्हें बाढ़ का SDM बनाकर बड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बाढ़-मोकामा क्षेत्र बिहार की राजनीति का बेहद संवेदनशील इलाका माना जाता है। इस क्षेत्र का नाम आते ही मोकामा विधायक अनंत सिंह, पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत कई प्रभावशाली राजनीतिक चेहरों की चर्चा होती रही है। ऐसे में एक युवा महिला आईएएस अधिकारी के सामने प्रशासनिक व्यवस्था को संभालने की नई चुनौती होगी।

अब बाढ़ की SDM के रूप में कृष्णा जोशी की कार्यशैली और फैसलों पर लोगों की नजरें टिकी रहेंगी।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल