गया में शराब तस्करी का खुलासा, 100 बोतल विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की तस्करी का सिलसिला जारी है। गया में उत्पाद विभाग और शेरघाटी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में विदेशी शराब के साथ एक कथित शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार, पिता मिमलेश प्रसाद, निवासी व्याधर गांव, शेरघाटी थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। विभाग के अनुसार, आरोपी बाइक से शराब की खेप लेकर जा रहा था, तभी टीम ने उसे पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 100 बोतल विदेशी शराब, जिसकी कुल मात्रा करीब 70.390 लीटर बताई गई है, बरामद की गई। शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी जब्त कर लिया गया।

Ad.
Ad.

कार्रवाई में मद्य निषेध निरीक्षक स्नेहा कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक मो. जाहिद और अनिल कुमार सिंह समेत गृह रक्षक और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल