महंगी कारें छोड़ दूल्हा खुद ट्रैक्टर लेकर पहुंचा बारात, पीछे दौड़ा 2 दर्जन से ज्यादा ट्रैक्टरों का काफिला

बिहार के कटिहार जिले के फलका में एक अनोखी बारात इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां आमतौर पर दूल्हे की बारात लग्जरी गाड़ियों और बैंड-बाजे के साथ निकलती है, वहीं यहां दूल्हा खुद ट्रैक्टर की स्टेयरिंग थामकर दुल्हन के घर पहुंचा।

मामला फलका थाना क्षेत्र के मोरसंडा पंचायत के मांगणपट्टी गांव का है। वार्ड नंबर 12 निवासी मो. महबूब के बेटे दिलशाद उर्फ राजा की शादी मोरसंडा गांव निवासी मोहम्मद आबिद की बेटी रौनक परवीन से तय हुई थी।

शादी के दिन राजा खुद ट्रैक्टर चलाते हुए बारात लेकर निकले। उनके पीछे दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टरों का काफिला चल रहा था, जिनमें बाराती सवार थे। गांव की सड़कों से जब यह अनोखी बारात गुजरी तो इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क किनारे जमा हो गए।

Ad.
Ad.

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने इस अनोखे नजारे को अपने मोबाइल में कैद किया। बारात के वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।

दूल्हे राजा ने बताया कि वह किसान परिवार से आते हैं और ट्रैक्टर उनके परिवार की खेती-किसानी का अहम हिस्सा है। इसलिए उन्होंने अपनी शादी के खास मौके पर भी ट्रैक्टर को ही बारात का साथी बनाया।

दूल्हे के मुताबिक, इस अंदाज का मकसद दिखावा नहीं, बल्कि सादगी, अपनी मिट्टी और किसान जीवन से जुड़ाव को दिखाना था। महंगी गाड़ियों से अलग इस देसी बारात ने पूरे इलाके में खूब सुर्खियां बटोरीं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल