एन. चंद्रशेखरन का बड़ा फैसला, 2027 में छोड़ेंगे टाटा संस के चेयरमैन का पद

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने अपने मौजूदा कार्यकाल के बाद दोबारा पद संभालने से इनकार कर दिया है। उनका वर्तमान कार्यकाल 20 फरवरी 2027 तक है। उन्होंने बुधवार को बोर्ड को अपने फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि कार्यकाल पूरा होने के बाद वे पुनर्नियुक्ति के लिए अपना नाम आगे नहीं रखेंगे।

चंद्रशेखरन के मुताबिक, टाटा संस के प्रमुख शेयरधारक सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट ने उनके कार्यकाल को पांच साल के लिए बढ़ाने की सिफारिश की थी। हालांकि, बोर्ड में इस प्रस्ताव पर सर्वसम्मति नहीं बन सकी।

चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा संस इस समय कई महत्वपूर्ण रणनीतिक परियोजनाओं पर काम कर रही है। ऐसे में नेतृत्व को लेकर स्पष्टता जरूरी है। उन्होंने बोर्ड से नए चेयरमैन के चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का आग्रह किया है, ताकि नेतृत्व परिवर्तन सुचारू रूप से हो सके।

Ad.
Ad.

एन. चंद्रशेखरन 1987 में टाटा समूह से जुड़े थे। 2009 में वे TCS के CEO बने और 2017 में टाटा संस के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाली। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने कई बड़े कारोबारी फैसले किए।

अब चंद्रशेखरन के फैसले के बाद टाटा संस को नए चेयरमैन की तलाश करनी होगी। इससे टाटा समूह में अगले नेतृत्व को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल