सारण में दो कारोबारियों का अपहरण, 20 लाख की फिरौती मांगी; 4 आरोपी गिरफ्तार

बिहार के सारण जिले में पुलिस ने अपहरण और रंगदारी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो कारोबारियों को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कुछ अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने ट्रांसपोर्ट व्यवसाय का झांसा देकर झारखंड के रामगढ़ निवासी आशीष कुमार चौधरी और राकेश कुमार दत्ता को छपरा बुलाया था। दोनों के छपरा कचहरी स्टेशन के पास पहुंचते ही हथियार के बल पर उनका अपहरण कर लिया गया।

इसके बाद दोनों को गौरा थाना क्षेत्र के जवईनियां गांव स्थित एक सुनसान मकान में बंधक बनाकर रखा गया। आरोपियों ने पीड़ित परिवारों से संपर्क कर उनकी रिहाई के बदले 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी।

Ad.
Ad.

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और खुफिया जानकारी के आधार पर ठिकाने का पता लगाया और छापेमारी कर दोनों कारोबारियों को सुरक्षित मुक्त करा लिया।

मौके से आशुतोष कुमार, हर्षित कुमार, राहुल कुमार (बहुआरा) और राहुल कुमार (पूर्णाडीह) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 2 अवैध पिस्टल, 1 फाइटर, 4 स्मार्टफोन और वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो भी बरामद की है।

वहीं, कुछ आरोपी पुलिस की कार्रवाई के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल