कोसी एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, सिमरीबख्तियारपुर स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

बिहार के सहरसा-मानसी रेलखंड पर बुधवार सुबह कोसी एक्सप्रेस में आग लगने से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। हटिया से पूर्णिया कोर्ट जा रही ट्रेन संख्या 18625 के एम-2 कोच के नीचे से अचानक धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं।

बताया गया कि रानीबाग ढाला के पास तैनात गेटमैन सुदीन कुमार की नजर कोच के नीचे से निकल रहे घने धुएं पर पड़ी। उन्होंने तुरंत सिमरीबख्तियारपुर स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी। ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही उसे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रोक दिया गया।

Ad.
Ad.

रेलवे कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने की कोशिश की। बाद में दमकल टीम को बुलाया गया, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एम-2 कोच के यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे डिब्बों में शिफ्ट किया गया।

कोसी एक्सप्रेस करीब सुबह 5:30 बजे स्टेशन पहुंची और सुरक्षा जांच के बाद 6:13 बजे आगे रवाना हुई। करीब 43 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह ब्रेक बाइंडिंग होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, रेलवे प्रशासन घटना की विस्तृत जांच कर रहा है। राहत की बात है कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल