गोपालगंज दौरे पर CM सम्राट चौधरी, थावे मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज गोपालगंज दौरे पर जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और अन्य तैयारियां पूरी कर ली हैं।

दौरे की शुरुआत मुख्यमंत्री सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर से करेंगे, जहां वे माता के दरबार में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री चनावे पहुंचेंगे और प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण करेंगे। मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर उनका यह दौरा अहम माना जा रहा है।

Ad.
Ad.

मुख्यमंत्री इसके बाद मानिकपुर जाएंगे, जहां वे वरिष्ठ अधिवक्ता वाई.वी. गिरि के आवास पर आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होंगे और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रमुख स्थानों पर अधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की गई है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल