बांकीपुर उपचुनाव पर BJP का हमला, अजय आलोक बोले- ‘PK का मतलब प्रखर कुटिल’; तेजस्वी से ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ का लगाया आरोप

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बांकीपुर की जनता का आभार जताते हुए कहा कि लोगों ने एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जताया है।

डॉ. अजय आलोक ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि “PK का मतलब प्रशांत किशोर नहीं, बल्कि प्रखर कुटिल है।” उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर एक भी हमला नहीं किया, जिससे दोनों के बीच “साइलेंट अंडरस्टैंडिंग” होने का संदेह पैदा होता है।

भाजपा प्रवक्ता ने मतदान के तुरंत बाद आए एग्जिट पोल और सर्वे की टाइमिंग पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि शाम 6 बजे मतदान खत्म होने के दो मिनट बाद सर्वे जारी होना संदेह पैदा करता है और इसे “फेक सर्वे” बताया। साथ ही आरोप लगाया कि राजद, कांग्रेस और माले ने मिलकर जन सुराज प्रत्याशी को जिताने की कोशिश की और कई बूथों पर अराजकता फैलाने का प्रयास किया।

अजय आलोक ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव से पहले विपक्ष ने थानों में हंगामा किया, नियमों के विरुद्ध वाहनों के काफिले निकाले और भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रभावित करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद विपक्ष अपनी हार का ठीकरा फिर व्यवस्था पर फोड़ने का प्रयास करेगा।

अंत में उन्होंने प्रशांत किशोर को चुनौती देते हुए कहा कि यदि वे जनता का समर्थन देखना चाहते हैं तो आने वाले नगर निकाय या पंचायत चुनाव करगहर से लड़कर दिखाएं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल