जहानाबाद हिंसा पर आईजी विकास वैभव का बड़ा बयान, 15 उपद्रवी गिरफ्तार; ‘हिंसा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई’

जहानाबाद में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और गोलीबारी की घटना के बाद शुक्रवार को मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने जिले का दौरा कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्र प्रदर्शन के बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने भीड़ को उकसाया, जिसके बाद पथराव और उपद्रव की घटनाएं हुईं।

आईजी के अनुसार, उपद्रवियों के पथराव में टाउन इंस्पेक्टर समेत एसडीएम/एसडीपीओ स्तर के अधिकारियों और कई पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने आत्मरक्षा और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग की।

Ad.
Ad.

पुलिस ने अब तक 15 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कई अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। आईजी विकास वैभव ने कहा कि छात्रों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन हिंसा और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संभावित ‘बिहार बंद’ और आगामी प्रदर्शनों को देखते हुए जिले में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा बलों को हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर के साथ तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने बताया कि फिलहाल जहानाबाद में स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है तथा लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल