NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी का सोशल मीडिया अकाउंट डिएक्टिवेट, विपक्ष पर भड़के मंत्री

NEET-UG परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर देशभर में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान का नाम भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लगातार ऑनलाइन ट्रोलिंग और सवालों के बाद नैमिषा प्रधान ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नैमिषा प्रधान ने वर्ष 2023 में अमेरिका के मैसाचुसेट्स स्थित एक विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ लॉ (LLM) की पढ़ाई पूरी की थी। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनके विदेश में पढ़ाई करने को लेकर सवाल उठाए और उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ-साथ अमेरिका की टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के सोशल मीडिया पोस्ट पर भी टिप्पणियां कीं। कई यूजर्स ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कमेंट किए।

इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NEET विवाद को लेकर कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष छात्रों के मुद्दे का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहा है। प्रधान ने कहा कि सरकार संसद में इस विषय पर विस्तृत चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष समाधान के बजाय राजनीतिक प्रदर्शन को प्राथमिकता दे रहा है।

Ad.
Ad.

गौरतलब है कि 20 जुलाई को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के कई नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया। वहीं, NEET-UG में कथित पेपर लीक और परीक्षा सुधार की मांग को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। प्रदर्शनकारी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल