सारण में दर्दनाक हादसा: लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 5 वर्षीय जुड़वा भाइयों की मौत

बिहार के सारण जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दाउदपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से पांच वर्षीय जुड़वा मासूम भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृत बच्चों की पहचान दाउदपुर थाना क्षेत्र के चट्टी निवासी भुखल नट के जुड़वा पुत्र सूर्या कुमार और सागर कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे खेलते-खेलते छपरा-सीवान रेलखंड पर दाउदपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिग्नल के पास रेलवे ट्रैक तक पहुंच गए। इसी दौरान छपरा की ओर से आ रही लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Ad.
Ad.

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर बाद परिजन भी घटनास्थल पहुंचे। अपने दोनों मासूम बेटों को एक साथ खो देने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

सूचना मिलने पर जीआरपी की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों बच्चे रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे दाउदपुर क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। साथ ही अभिभावकों से छोटे बच्चों पर विशेष निगरानी रखने की अपील की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल