अररिया में मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं की दी सौगात, कहा- गरीबों को न्याय और महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण देना सरकार की प्राथमिकता

अररिया: मुख्यमंत्री ने अररिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि राज्य में विकास परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिकटी सड़क, टैक्सगंज-सुकेला बाईपास और सुभाष चौक आरओबी जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निर्माण तेज गति से जारी है, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अब तक 1 करोड़ 81 लाख महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया गया है। जिन लाभार्थियों के खातों में अभी तक सहायता राशि नहीं पहुंची है, उन्हें इसी महीने भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर बिहार के गरीबों को न्याय दिलाने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दिखाए गए विकास के मार्ग पर चलते हुए बिहार को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने झमाझम बारिश के बीच बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों का आभार व्यक्त करते हुए किसानों की समृद्धि और बिहार के सतत विकास की कामना की।

Ad.
Ad.

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अभियान बसेरा-2, आयुष्मान वय वंदन कार्ड, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना तथा मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को सांकेतिक चेक एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में कई मंत्री, सांसद, विधायक, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल