बांकीपुर उपचुनाव: आरएलजेपी से सिंबल मिलने के बाद तनवीर आलम ने नामांकन की तैयारी तेज की

पटना, 7 जुलाई: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) से चुनाव मैदान में उतर रहे तनवीर आलम ने पार्टी का चुनाव चिन्ह प्राप्त कर नामांकन की दिशा में औपचारिक कदम बढ़ा दिया है।

जानकारी के अनुसार, आरएलजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंस पासवान ने पार्टी की ओर से तनवीर आलम को चुनाव चिन्ह सौंपा और आगामी चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

चुनाव चिन्ह मिलने के बाद तनवीर आलम ने कहा कि वे जनता के विश्वास, विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि बांकीपुर की जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देगी और क्षेत्र के विकास के लिए सेवा का अवसर प्रदान करेगी।

Ad.
Ad.

 

वहीं, पार्टी नेताओं ने कहा कि तनवीर आलम एक सक्रिय सामाजिक एवं जनसेवी चेहरा हैं। उनके चुनावी मैदान में उतरने से बांकीपुर की राजनीति को नई दिशा मिलेगी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी पूरी ताकत के साथ चुनाव अभियान में जुटने का संकल्प लिया।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल