मोतिहारी में 20 लाख की ज्वेलरी लूट का खुलासा, मुख्य आरोपी गोलू समेत 5 गिरफ्तार; ₹7 लाख नकद और 436 ग्राम सोना बरामद

मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में 12 जून को स्वर्ण व्यवसायी से हुई करीब 20 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर गठित विशेष जांच दल (SIT) ने मुख्य आरोपी गोलू कुमार सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी सदर डीएसपी-2 जितेश कुमार पाण्डेय ने प्रेसवार्ता में दी।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर 6 लाख 95 हजार 380 रुपये नकद, 436 ग्राम लूटे गए सोने के आभूषण, चांदी की तीन जोड़ी पायल, वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में सभी आरोपियों ने लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई थी जब गोढ़वा चौक के स्वर्ण व्यवसायी शिवजी साह अपनी दुकान बंद कर जेवरों से भरा बैग लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें हथियार के बल पर रोककर बैग लूट लिया और फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि लूटे गए आभूषण पश्चिम चंपारण के योगापट्टी थाना क्षेत्र के धनौतिया पीपरा निवासी सर्राफ अवधेश साह को 6.50 लाख रुपये में बेच दिए गए थे। पुलिस ने अवधेश साह को भी गिरफ्तार कर उसके पास से 6 लाख 69 हजार रुपये बरामद किए हैं। वहीं मुख्य आरोपी गोलू कुमार ने लूट की रकम से खरीदी गई नई बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

इस कार्रवाई में मुफ्फसिल थाना पुलिस, जिला आसूचना इकाई और सशस्त्र बल की संयुक्त टीम शामिल रही। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। आरोपी संजय कुमार पर हत्या और गोलू कुमार पर रंगदारी का मामला पहले से दर्ज है, जबकि अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल