नवादा में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति पर हत्या और अवैध संबंधों के आरोप; जांच में जुटी पुलिस

नवादा। जिले के अकबरपुर प्रखंड के साहेबगंज गांव में 30 वर्षीय विवाहिता सुनीता कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतका के परिजनों ने इस घटना को हत्या बताते हुए पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर गांव में तनाव का माहौल है और निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सुनीता कुमारी की शादी करीब आठ वर्ष पहले सुभाष चौधरी से हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं और सुभाष ग्रामीण क्षेत्र में निजी चिकित्सक के रूप में कार्य करते हैं। मृतका के भाई सोनू ने आरोप लगाया है कि सुभाष चौधरी का अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ कथित अवैध संबंध था, जिसका सुनीता लगातार विरोध करती थी। इसी कारण उसे प्रताड़ित किया जाता था और इसी विवाद में उसकी हत्या कर दी गई।

परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही बुलेट मोटरसाइकिल और नकद रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर सुनीता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

Ad.
Ad.

 

परिवार के अनुसार, मध्य निषेध परीक्षा देने के बाद शुक्रवार को जब सुनीता अपने ससुराल पहुंची तो पति ने उसके चरित्र पर सवाल उठाए। कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने की सूचना दी गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का दावा है कि शव के गाल पर चोट या दबाव के निशान भी मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है।

पुलिस ने पति सुभाष चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल