बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थाना प्रभारियों समेत चार की मौत

बेगूसराय। जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में तैनात तीन पुलिसकर्मियों समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, तीनों पुलिस अधिकारी पटना से प्रशिक्षण लेकर मधेपुरा लौट रहे थे। इसी दौरान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें मौके पर ही तीनों पुलिसकर्मियों और वाहन चालक की मौत हो गई।

मृत पुलिस अधिकारियों की पहचान मधेपुरा जिले के अरार, रतवारा और बेलारी थाना के थाना प्रभारियों के रूप में हुई है। हादसे में वाहन चालक की भी जान चली गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

Ad.
Ad.

 

बेगूसराय पुलिस ने बताया कि देर रात साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में यह सड़क हादसा हुआ, जिसमें पटना से मधेपुरा लौट रहे मधेपुरा जिले में तैनात तीन पुलिसकर्मियों और एक वाहन चालक की मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल