बिहार में खाद की कोई कमी नहीं, किसानों को पर्याप्त मात्रा में मिल रहा उर्वरक : विजय कुमार सिन्हा

पटना। बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्य के किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि वर्तमान में प्रदेश के किसी भी जिले में उर्वरक (खाद) की कोई कमी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में खाद का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार संतुलित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Ad.
Ad.

 

 

कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि विभाग पूरी तरह मुस्तैद है और किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में विभिन्न प्रकार के उर्वरकों का स्टॉक आवश्यकता के अनुरूप उपलब्ध है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

 

विजय कुमार सिन्हा ने किसानों से वैज्ञानिक एवं संतुलित तरीके से उर्वरकों का उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि इससे फसलों की उत्पादकता बढ़ेगी और मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहेगी। विभाग लगातार उर्वरकों की उपलब्धता पर नजर बनाए हुए है, ताकि खरीफ सीजन के दौरान किसानों को किसी तरह की दिक्कत न हो।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल