बोलेरो को बना दिया शराब का गोदाम, 57 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

नवादा। बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताते हुए शराब माफिया नए-नए तरीके अपनाकर तस्करी को अंजाम देने में जुटे हैं। इसी कड़ी में नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुर चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने पटना निवासी सोनू कुमार की बोलेरो गाड़ी को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान अधिकारियों के भी होश उड़ गए। तस्करों ने पूरी गाड़ी को ही शराब का गोदाम बना दिया था। वाहन के दरवाजों के अंदर, सीटों के नीचे, फ्लोर में बनाए गए गुप्त तहखानों और अन्य स्थानों पर शराब छिपाकर रखी गई थी।

गहन जांच के दौरान अलग-अलग ब्रांड की कुल 57 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। अधिकारियों के अनुसार बिहार में इसकी अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। कार्रवाई के दौरान चालक सोनू कुमार काफी घबराया हुआ दिखाई दिया। उत्पाद अधीक्षक की निगरानी में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

Ad.
Ad.

 

उत्पाद विभाग ने शराब और बोलेरो वाहन दोनों को जब्त कर लिया है, जबकि आरोपी सोनू कुमार को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी।

रजौली-गोविंदपुर चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग और पुलिस की सतर्कता के कारण इस बड़ी तस्करी का खुलासा हो सका। अधिकारियों ने कहा कि शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए ऐसे तस्करों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी अभियान जारी रहेगा।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल