कांटी के विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, विधायक अजीत कुमार ने मंत्री नीतीश मिश्रा से की मुलाकात

मुजफ्फरपुर। कांटी नगर परिषद क्षेत्र में वर्षों से लंबित विकास योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। कांटी विधायक अजीत कुमार ने नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा से उनके कार्यालय में मुलाकात कर क्षेत्र के अधूरे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का आग्रह किया।

मुलाकात के दौरान विधायक अजीत कुमार ने मंत्री को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए नगर परिषद क्षेत्र में प्रस्तावित सड़क, नाला निर्माण, वृद्ध आश्रम, बड़े पार्क, लाइब्रेरी और स्टडी सेंटर जैसी महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं को स्वीकृति देने की मांग की। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और नगर परिषद का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

विधायक ने विशेष रूप से कांटी प्रखंड परिसर में एक बड़े पार्क के निर्माण तथा नगर परिषद मुख्यालय में आधुनिक लाइब्रेरी एवं स्टडी सेंटर की स्थापना की आवश्यकता पर जोर दिया। उनका कहना था कि युवाओं, छात्रों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ऐसी सुविधाएं समय की मांग हैं।

Ad.
Ad.

 

बैठक में कांटी हाई स्कूल के पास से छिन्मस्तिका मंदिर तक प्रस्तावित बाईपास सड़क के निर्माण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। विधायक ने इस सड़क को जनहित और यातायात सुविधा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य शुरू कराने का अनुरोध किया।

नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने विधायक द्वारा उठाई गई मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर प्रस्तावों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिल सके।

बैठक के बाद विधायक अजीत कुमार ने विश्वास जताया कि मंत्री के आश्वासन के बाद जल्द ही विभिन्न योजनाओं को मंजूरी मिलेगी और कांटी में विकास एवं जनहित से जुड़े कार्य तेजी से जमीन पर उतरते दिखाई देंगे। इससे नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलेगा और नगर परिषद के विकास को नई दिशा मिलेगी।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल