मुजफ्फरपुर में शादी बना बवाल, ‘दूल्हा बदलने’ के आरोप पर बारात बनी बंधक

मुजफ्फरपुर जिले के मुरौल ओपी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी की खुशियां अचानक हंगामे और तनाव में बदल गईं। राजस्थान से आई बारात को उस समय बंधक बना लिया गया जब लड़की पक्ष ने दूल्हा बदलने का गंभीर आरोप लगाते हुए शादी रुकवा दी।

घटना 21 मई की बताई जा रही है। मोहम्मदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 9 स्थित रामदास के घर शादी की पूरी तैयारी धूमधाम से की गई थी। डीजे, नाच-गाना और रिश्तेदारों की भीड़ के बीच राजस्थान से बारात भी पूरे ठाठ-बाट के साथ पहुंची। लेकिन जयमाला की रस्म के दौरान अचानक माहौल बदल गया।

बताया जा रहा है कि लड़की ने शादी से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि तय किए गए युवक की जगह दूसरा दूल्हा लाया गया है। आरोप लगते ही दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते खुशी का माहौल तनाव में बदल गया।

गुस्साए लड़की पक्ष ने बारातियों को बंधक बना लिया, जिससे विवाह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मुरौल ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पंचायत बैठाई गई, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश की गई।

Ad.
Ad.

 

पंचायत में फैसला हुआ कि शादी की तैयारी में हुए खर्च की भरपाई लड़का पक्ष करेगा और लड़की पक्ष को दिए गए उपहार व अन्य सामान वापस किए जाएंगे। पंचायत के निर्णय के अनुसार लड़का पक्ष ने करीब दो लाख रुपये का भुगतान किया। इसके बाद बंधक बनाए गए बारातियों को छोड़ा गया।

स्थिति सामान्य होने के बाद राजस्थान से आई बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। हालांकि यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि विवाद को आपसी समझौते के जरिए शांत करा दिया गया है और सभी पक्षों को सुरक्षित रवाना कर दिया गया।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल