अग्नि-6 सुपर मिसाइल तैयार, दुनिया को भारत दिखाएगा अपनी ताकत

नई दिल्ली।

भारत की सामरिक शक्ति को नई ऊंचाई देने वाली अग्नि-6 इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने संकेत दिए हैं कि वह अग्नि-6 परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है और अब केवल केंद्र सरकार की अंतिम मंजूरी का इंतजार है।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक अग्नि-6 भारत की अब तक की सबसे आधुनिक और लंबी दूरी की मिसाइल होगी, जिसकी मारक क्षमता 10,000 किलोमीटर से अधिक बताई जा रही है। इसमें MIRV तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसके जरिए एक ही मिसाइल कई लक्ष्यों को निशाना बना सकेगी।

 

हाल ही में भाजपा की ओर से भी बयान आया कि “अग्नि-6 इतिहास रचने के लिए तैयार है”, जिसके बाद इस मिसाइल के जल्द परीक्षण की अटकलें तेज हो गई हैं। वहीं बंगाल की खाड़ी में एयरस्पेस प्रतिबंध (NOTAM) जारी होने से भी चर्चाओं को बल मिला है।

 

विशेषज्ञों का मानना है कि अग्नि-6 के सफल परीक्षण के बाद भारत दुनिया की उन चुनिंदा शक्तियों में शामिल हो जाएगा, जिनके पास अत्याधुनिक लंबी दूरी की ICBM क्षमता मौजूद है। इससे भारत की सामरिक प्रतिरोधक क्षमता और वैश्विक रक्षा स्थिति दोनों मजबूत होंगी।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल