पटना सिटी में भोज के विवाद ने ली जान: युवक की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में दहशत

पटना:

बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच पटना सिटी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना पटना से सटे खुसरूपुर थाना क्षेत्र के कटौना गांव के पास की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, अंकित कुमार नामक युवक की बीती रात भोज के दौरान हुए विवाद के बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने अंकित पर धारदार हथियार से कई बार हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Ad.
Ad.

ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि युवक की हत्या चाकू से गोदकर की गई है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश दोनों पैदा कर दिया है।

गौरतलब है कि इससे तीन दिन पहले भी पटना सिटी के बायपास थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा की हत्या का मामला सामने आया था, जिसमें अब तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। लगातार हो रही वारदातों से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

@MUSKAN KUMARI

 

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल