आरा में युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी, हालत गंभीर; पुलिस जांच में जुटी

आरा के नगर थाना क्षेत्र के अहीरपुरवा मोहल्ले में एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। गोली लगने के बाद युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए महावीर टोला स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घायल युवक की पहचान कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी महेंद्र सिंह के पुत्र अमन सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमन सिंह फिलहाल नगर थाना क्षेत्र के अहीरपुरवा मोहल्ले में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था।

Ad.
Ad.

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, आरा सदर एसडीपीओ राजकुमार शाह भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

एसडीपीओ के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि अमन सिंह को गोली लगी है। पुलिस टीम के पहुंचने तक घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा चुका था। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल और मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू की।

Ad.
Ad.

 

पूछताछ के दौरान अमन के दोस्त अंकित और प्रशांत पाठक से भी जानकारी ली गई। पुलिस के अनुसार, दोस्तों ने बताया कि वे अमन को छोड़कर वहां से चले गए थे। इसके बाद अमन कहां गया और उसे किन परिस्थितियों में गोली लगी, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। बाद में फोन के जरिए उन्हें अमन को गोली लगने की सूचना मिली, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अमन सिंह को गोली कैसे लगी, घटना के पीछे क्या वजह थी और गोली चलाने वाला कौन था।

पुलिस अस्पताल में इलाजरत घायल अमन सिंह से भी घटना के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास कर रही है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की वास्तविक वजह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल