बिहार में सियासी सरगर्मी तेज: कांग्रेस एमएलसी की सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात, नए समीकरणों के संकेत

पटना:

बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज होती नजर आ रही है। शनिवार को कांग्रेस एमएलसी समीर कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात को राज्य में बदलते राजनीतिक समीकरणों के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं। कांग्रेस नेताओं की लगातार हो रही इन बैठकों ने पार्टी के भीतर और विपक्षी खेमे में हलचल बढ़ा दी है। राजनीतिक जानकार इसे संभावित रणनीतिक बदलाव और अंदरूनी असंतोष से जोड़कर देख रहे हैं।

हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान भी विपक्ष की एकजुटता पर सवाल उठे थे। कांग्रेस के कुछ विधायकों और राजद के एक विधायक ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया, जिसके चलते राजद उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा। इस घटनाक्रम ने विपक्षी गठबंधन की मजबूती पर सवाल खड़े कर दिए थे।

Ad.
Ad.

इधर, सत्ता पक्ष ने विधानसभा के विशेष सत्र में विश्वास मत हासिल कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इसके बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। शनिवार सुबह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 1 अणे मार्ग पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें फ्लोर टेस्ट में जीत के लिए बधाई दी गई।

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा हुई। फिलहाल सरकार केवल तीन नेताओं—सम्राट चौधरी, विजय चौधरी और विजेंद्र यादव—के सहारे चल रही है, जिससे विस्तार को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं।

राजनीतिक गलियारों में अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या बिहार में आने वाले दिनों में कोई बड़ा सियासी फेरबदल देखने को मिलेगा।

@MUSKAN KUMARI

 

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल