दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध मौत, यौन उत्पीड़न के बाद हत्या की आशंका

नई दिल्ली:

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक आईआरएस के वरिष्ठ अधिकारी की बेटी का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवती के साथ पहले यौन उत्पीड़न किया गया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, गला घोंटने के लिए मोबाइल फोन के चार्जिंग वायर का इस्तेमाल किए जाने की संभावना जताई जा रही है। ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसके बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

जांच के दौरान शक की सुई हाल ही में हटाए गए एक घरेलू नौकर की ओर घूम रही है। बताया जा रहा है कि उसे कुछ दिन पहले ही नौकरी से निकाला गया था। पुलिस को संदेह है कि उसने बदला लेने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया हो सकता है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्ध की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं।

प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी को घर की पूरी जानकारी थी, जिसका फायदा उठाकर उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल