बिहार के Vaishali जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हिट एंड रन हादसे ने पूरे इलाके को शोक और आक्रोश में डाल दिया। बेदोली चौक पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 30 वर्षीय जग्बीर पासवान की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, जलालपुर पंचायत के कमालपुर निवासी जग्बीर पासवान रविवार शाम सब्जी खरीदने बेदोली चौक पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें लालगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर Patna रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। गांव में शोक की लहर दौड़ गई और लोगों में गहरा आक्रोश देखने को मिला।
आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार सुबह लालगंज-वैशाली मुख्य मार्ग पर मलंग जी के पास शव रखकर सड़क जाम कर दिया। टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया और मुआवजे की मांग की गई। करीब तीन घंटे तक चले जाम के कारण यातायात पूरी तरह बाधित रहा।
सूचना पर थानाध्यक्ष Manmohan Kumar पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया।
फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की पहचान में जुटी है। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और हिट एंड रन मामलों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
@MUSKAN KUMARI






