फर्जी लिंक से ठगे गए ₹10 हजार, बांका साइबर पुलिस ने पीड़ित को दिलाई पूरी रकम वापस

साइबर अपराध के खिलाफ बांका पुलिस की तत्परता से एक पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। फर्जी लिंक के जरिए 10 हजार रुपये की ठगी के शिकार हुए अकबर कुमार की पूरी राशि साइबर थाना बांका की सक्रियता और तकनीकी कार्रवाई के बाद सफलतापूर्वक उनके बैंक खाते में वापस करा दी गई।

जानकारी के मुताबिक, अकबर कुमार के बैंक खाते से फर्जी लिंक पर क्लिक करते ही 10 हजार रुपये कट गए थे। मामले की सूचना मिलते ही बांका साइबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी।

Ad.
Ad.

पुलिस ने संबंधित बैंकिंग ट्रांजैक्शन को तकनीकी माध्यम से ट्रैक किया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद ठगी गई पूरी राशि पीड़ित के खाते में रिफंड करा दी। रकम वापस मिलने पर अकबर कुमार ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया है।

बांका पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की साइबर धोखाधड़ी होने पर घबराएं नहीं और बिना समय गंवाए तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या आधिकारिक साइबर अपराध शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस के अनुसार, जितनी जल्दी शिकायत की जाती है, ठगी गई रकम को होल्ड कर वापस दिलाने की संभावना उतनी ही अधिक होती है।

पुलिस ने लोगों को संदिग्ध और अनजान लिंक पर क्लिक न करने की भी सलाह दी है। साथ ही OTP, एटीएम या डेबिट कार्ड की जानकारी, बैंक पासवर्ड और अन्य गोपनीय व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की अपील की गई है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल