फरक्का बांध पर गरमाई बिहार की सियासत, RJD सांसद सुधाकर सिंह ने संजय झा को घेरा

फरक्का बांध के मुद्दे को लेकर बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद सुधाकर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार और जदयू नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने फरक्का बैराज को लेकर संजय झा और नीरज कुमार के बयानों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि दोनों नेता गलत बयानबाजी कर रहे हैं।

सुधाकर सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि “हसुआ के ब्याह में खुरपी का गीत गाया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि फरक्का बांध का मुद्दा बिहार के लिए नया नहीं है और राज्य लंबे समय से इसके प्रभाव का दंश झेल रहा है।

RJD सांसद ने दावा किया कि जब पिछली बार फरक्का बांध को लेकर समझौता हुआ था, तब लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तत्कालीन जल संसाधन मंत्री जगदानंद सिंह ने इसका पुरजोर विरोध किया था।

संजय झा पर निशाना साधते हुए सुधाकर सिंह ने पूछा कि आखिर वह फरक्का के मुद्दे पर किससे मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और बिहार दोनों जगह उनकी ही सरकार है, ऐसे में केवल मांग और बयानबाजी करने के बजाय ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

Ad.
Ad.

 

उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाए। सुधाकर सिंह ने कहा कि विपक्ष बिहार के जल हितों के सवाल पर सरकार के साथ खड़ा होने के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि अगर केंद्र सरकार बिहार की मांग नहीं मानती है तो क्या जदयू सरकार से समर्थन वापस लेने पर विचार करेगी?

सुधाकर सिंह ने बिहार सरकार की जल संसाधन नीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बीते 20 वर्षों में राज्य में बड़े बांधों के निर्माण को लेकर क्या ठोस काम हुआ है।

फरक्का बैराज को लेकर RJD के इस हमले के बाद बिहार में जल नीति, गंगा के प्रवाह और केंद्र-बिहार संबंधों को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है। अब सभी की नजर जदयू और सरकार की प्रतिक्रिया पर टिकी है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल