नई दिल्ली।
भाजपा सांसद Nishikant Dubey ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री Biju Patnaik को लेकर दिए गए अपने विवादित बयान पर माफी मांग ली है। बीते हफ्ते दिए गए उनके बयान पर राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी।
सोशल मीडिया पर जारी अपने स्पष्टीकरण में दुबे ने कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने नेहरू-गांधी परिवार के संदर्भ में कुछ टिप्पणियां की थीं, लेकिन उसे बीजू पटनायक के संदर्भ में समझ लिया गया।
दुबे ने लिखा, “बीजू बाबू हमारे लिए हमेशा ऊंचे कद के नेता रहे हैं और रहेंगे। मेरे बयान से अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं उसके लिए बिना शर्त माफी मांगता हूं।”
उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित बयान उनके व्यक्तिगत विचार थे और उनका उद्देश्य किसी का अपमान करना नहीं था।
@MUSKAN KUMARI






