ईरान का दावा—अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन पर मिसाइल हमला, अमेरिका ने किया खारिज

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान और अमेरिका के बीच टकराव और बढ़ता नजर आ रहा है। ईरान के Islamic Revolutionary Guard Corps (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसकी बैलिस्टिक मिसाइल ने अमेरिकी युद्धपोत USS Abraham Lincoln को निशाना बनाया है।

आईआरजीसी के मुताबिक, हमले के बाद अमेरिकी युद्धपोत काम करने की स्थिति में नहीं रहा और उसे खाड़ी क्षेत्र से पीछे हटना पड़ा। ईरान ने दावा किया है कि यह हमला ओमान के जलक्षेत्र में किया गया, जो ईरान की समुद्री सीमा से करीब 340 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है।

ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, मिसाइल और ड्रोन से किए गए सटीक हमले के बाद युद्धपोत और उसका स्ट्राइक ग्रुप पीछे हट गया। हालांकि इस दावे के समर्थन में ईरान की ओर से कोई ठोस सबूत या विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

वहीं अमेरिका ने ईरान के इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। अमेरिकी सेना के United States Central Command ने युद्धपोत की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि USS Abraham Lincoln कैरियर स्ट्राइक ग्रुप अभी भी ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है।

अमेरिका का कहना है कि ईरान का दावा भ्रामक है और अमेरिकी नौसेना के अभियान सामान्य रूप से जारी हैं। वहीं इस घटनाक्रम ने पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव को लेकर चिंता और बढ़ा दी है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल