Farooq Abdullah पर जानलेवा हमला, एनएसजी कमांडो की सतर्कता से बाल-बाल बचे

नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर बुधवार रात जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई। हालांकि एनएसजी कमांडो की तत्परता के चलते वह बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि हमलावर उनकी कनपटी से सटाकर गोली चलाने ही वाला था, तभी कमांडो ने उसे धक्का दे दिया, जिससे वह लड़खड़ाकर गिर गया और निशाना चूक गया।

घटना बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे की है, जब डॉ. फारूक अब्दुल्ला जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित रॉयल पार्क में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी मौजूद थे। इसी दौरान पुरानी मंडी निवासी आरोपी कमल सिंह जम्वाल सुरक्षा घेरे को पार कर उनके बेहद करीब पहुंच गया और अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने डॉ. फारूक की कनपटी से सटाकर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन एनएसजी कमांडो की सतर्कता से हमला नाकाम हो गया। अचानक हुई फायरिंग से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने कहा कि अल्लाह की मेहरबानी से उनके पिता सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि जेड प्लस एनएसजी सुरक्षा घेरे के बावजूद कोई व्यक्ति इतनी नजदीक कैसे पहुंच गया।

उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने बताया कि पकड़े जाने के बाद आरोपी से जब हमले की वजह पूछी गई तो उसने कहा कि वह पिछले 20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारने का मौका तलाश रहा था। फिलहाल पुलिस और खुफिया एजेंसियां आरोपी से पूछताछ कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि वह हथियार के साथ कार्यक्रम स्थल तक कैसे पहुंचा।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल