अपार्टमेंट में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
एशियन टाइम्स | ब्रेकिंग न्यूज
एक अपार्टमेंट परिसर में स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुकान से आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग से दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान को नुकसान पहुंचने की आशंका है। दमकल विभाग की कार्रवाई और नुकसान का आकलन होने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Author: Noida Desk
मुख्य संपादक (Editor in Chief)
Post Views: 112






