फतेहपुर में ऑनर किलिंग: हिंदू युवक से प्रेम करने पर मां-भाई ने बेटी को सल्फास खिलाकर मार डाला

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवती को हिंदू युवक से प्रेम करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि युवती की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी मां और भाई ने मिलकर की थी। दोनों ने युवती को सल्फास खिलाकर मौत के घाट उतार दिया और बाद में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

मामले के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के टिकरी गांव की रहने वाली अफसाना की पहचान सोशल मीडिया के जरिए सुनील नाम के युवक से हुई थी। अक्टूबर माह में दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। आरोप है कि सुनील ने शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाए और बाद में उसे गर्भवती कर दिया। युवती के गर्भवती होने की बात सामने आने पर सुनील ने उसका गर्भपात भी करवा दिया और शादी से इंकार कर दिया।

जब अफसाना की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को पूरे मामले की जानकारी हुई। इसके बाद मां और भाई ने युवती की पिटाई की और घर से भगा दिया। बाद में मां ने बेटी के लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई। युवती ने भी पुलिस को शिकायती पत्र देकर सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था और पुलिस ने उसका मेडिकल कराने की प्रक्रिया शुरू की थी।

इसी बीच परिवार वाले युवती को अपने साथ घर ले गए और आगे की कार्रवाई न करने की बात कही। कुछ दिन बाद 1-2 मार्च के बीच टिकरी गांव के खेत में युवती का शव बरामद हुआ। शुरुआत में मां ने बेटी की हत्या का आरोप उसके प्रेमी पर लगाया, लेकिन पुलिस ने सर्विलांस और कॉल डिटेल की मदद से मामले का खुलासा कर दिया।

जांच में सामने आया कि मां और भाई ने ही युवती को सल्फास खिलाकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल