बजट सत्र का पांचवां दिन: राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही बार-बार स्थगित

संसद के बजट सत्र का आगाज 28 जनवरी से हुआ है और आज सत्र का पांचवां दिन है। लोकसभा और राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी है। लोकसभा में इस चर्चा के लिए 18 घंटे और राज्यसभा में 16 घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

इस बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान को लेकर हंगामा देखने को मिला। राहुल गांधी ने कहा कि वे अपने वक्तव्य के समर्थन में सभी दस्तावेज सदन के पटल पर रखने को तैयार हैं। इस पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि इस संबंध में नियम पहले ही स्पष्ट किए जा चुके हैं और सरकार नियमों के तहत विपक्ष की बात सुनने को तैयार है।

पीठासीन सभापति कृष्णा प्रसाद तेनेट्टी ने विपक्ष के व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि सदन में आपत्तिजनक संबोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। हंगामा न थमने के कारण लोकसभा की कार्यवाही पहले 12 बजे तक और फिर दोपहर दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी। वहीं, राज्यसभा में अहम विधायी कार्य सुचारू रूप से जारी रहे।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल