पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने सत्र 2025–26 के लिए अपनी टूर्नामेंट कमेटी का औपचारिक गठन कर दिया है। यह निर्णय 28 सितंबर 2025 को आयोजित आमसभा में लिए गए फैसले के आलोक में किया गया है।
प्रबंधन समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सत्र 2025–26 के दौरान राज्य में आयोजित होने वाले सभी क्रिकेट टूर्नामेंटों के संचालन और निगरानी की जिम्मेदारी नवगठित कमेटी को सौंपी गई है।
टूर्नामेंट कमेटी (2025–26) के सदस्य इस प्रकार हैं—
श्री दिलीप सिंह — चेयरपर्सन
श्री ओमप्रकाश जैसवाल — सदस्य
श्री प्रकाश कुमार सिंह — सदस्य
श्री कुंदन कुमार सिंह — सह संयोजक
श्री राकेश कुमार — संयोजक
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जियाउल आरफिन द्वारा जारी इस अधिसूचना में कहा गया है कि कमेटी राज्य में क्रिकेट गतिविधियों को और अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से बनाई गई है।
BCA को उम्मीद है कि नई टूर्नामेंट कमेटी के नेतृत्व में बिहार क्रिकेट को नई दिशा मिलेगी और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
Author: BiharlocalDesk
ASAIN TIMES NEWS NETWORK






