आयुष डॉक्टर नुसरत प्रवीण की जॉइनिंग पर सिविल सर्जन का बयान, आज अंतिम तिथि

पटना सिविल सर्जन अविनाश कुमार सिंह ने आयुष डॉक्टर नुसरत प्रवीण की जॉइनिंग को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय दोपहर 2 बजे तक डॉक्टर नुसरत प्रवीण ने जॉइन नहीं किया था।
सिविल सर्जन के अनुसार, “यदि वह कार्यालय आतीं तो उनके दस्तावेज़ लेकर जॉइनिंग लेटर जारी कर दिया जाता और वे अपने कार्य पर लग जातीं। आज शाम 6 बजे तक जॉइनिंग की संभावना है।”
उन्होंने आगे कहा कि यदि डॉक्टर नुसरत प्रवीण आज जॉइन नहीं करती हैं, तो आगे का निर्णय स्वास्थ्य विभाग के स्तर से लिया जाएगा कि उन्हें दोबारा अवसर दिया जाए या नहीं। “हमारे स्तर से आज की तारीख अंतिम है,” सिविल सर्जन ने स्पष्ट किया।
इस बयान के बाद आयुष डॉक्टर की नियुक्ति और जॉइनिंग को लेकर स्वास्थ्य महकमे में हलचल तेज हो गई है और सभी की निगाहें आज शाम तक के घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं।
— एशियन टाइम्स

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल