RJD छोड़ BJP में शामिल हुए मृत्युंजय तिवारी, उपेक्षा और अपमान का लगाया था आरोप

बिहार की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी और पूर्व मंत्री मंगल पांडेय समेत कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मृत्युंजय तिवारी ने हाल ही में राजद से इस्तीफा देते हुए पार्टी में लगातार उपेक्षा, अपमान और शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि वर्ष 2014 में जब राजद कठिन दौर से गुजर रही थी, तब लालू प्रसाद यादव ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी थी, जिसे उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ निभाया।

तिवारी ने यह भी दावा किया कि वर्ष 2022 में पार्टी के संकट के दौर में भी उन्होंने मजबूती से संगठन का पक्ष रखा। हालांकि, पिछले सात-आठ महीनों से उनके साथ लगातार उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया गया, जिससे आहत होकर उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया।

Ad.
Ad.

अब राजद से इस्तीफे के बाद मृत्युंजय तिवारी का बीजेपी में शामिल होना बिहार की राजनीति में नए सियासी समीकरणों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल