LPG उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत, घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव

देशभर में शनिवार को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दोनों श्रेणियों के सिलेंडरों के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं, जिससे उपभोक्ताओं को तत्काल राहत मिली है।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार 1 मई को बढ़ोतरी की गई थी। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर मार्च में 60 रुपये महंगा हुआ था, जिसके बाद से इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

हालांकि, पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बीच एलपीजी गैस की कीमतों में भी आने वाले समय में इजाफे की संभावना जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर गैस कीमतों पर भी पड़ सकता है।

मई महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी हो चुकी है, जिससे दोनों ईंधनों के दाम में कुल मिलाकर लगभग 7.5 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं 15 मई से अब तक सीएनजी की कीमतों में भी 6 रुपये प्रति किलोग्राम तक का इजाफा हुआ है।

Ad.
Ad.

 

प्रमुख शहरों में घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें:

•दिल्ली: घरेलू सिलेंडर 913 रुपये, कमर्शियल सिलेंडर 3071.50 रुपये

•मुंबई: घरेलू सिलेंडर 912.50 रुपये, कमर्शियल सिलेंडर 3024 रुपये

•कोलकाता: घरेलू सिलेंडर 939 रुपये, कमर्शियल सिलेंडर 3202.50 रुपये

•चेन्नई: घरेलू सिलेंडर 928.50 रुपये, कमर्शियल सिलेंडर 3237 रुपये

•पटना: घरेलू सिलेंडर 1002.50 रुपये, कमर्शियल सिलेंडर 3347 रुपये

•जयपुर: घरेलू सिलेंडर 916.50 रुपये, कमर्शियल सिलेंडर 3099 रुपये

•लखनऊ: घरेलू सिलेंडर 950.50 रुपये, कमर्शियल सिलेंडर 3194 रुपये

•देहरादून: घरेलू सिलेंडर 932 रुपये, कमर्शियल सिलेंडर 3124.50 रुपये

•फतेहाबाद: घरेलू सिलेंडर 942 रुपये, कमर्शियल सिलेंडर 3150.50 रुपये

विशेषज्ञों का कहना है कि घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बड़ा अंतर सरकार की सब्सिडी और मूल्य नियंत्रण नीति को दर्शाता है। सरकार आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए घरेलू एलपीजी की कीमतों को नियंत्रित रखने का प्रयास करती है, जबकि व्यावसायिक उपयोग वाले सिलेंडरों पर बाजार आधारित लागत का असर अधिक दिखाई देता है।

इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां घरेलू सिलेंडर पर होने वाले नुकसान का एक हिस्सा वहन करती हैं। वहीं होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा उपयोग किए जाने वाले कमर्शियल सिलेंडरों पर बढ़ी हुई लागत का भार अपेक्षाकृत अधिक डाला जाता है।

फिलहाल उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि जून की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई नई बढ़ोतरी नहीं की गई है, लेकिन वैश्विक बाजार की स्थिति पर आगे की कीमतें निर्भर करेंगी।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल